बाजार में निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Chola Investment के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल 57 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 86/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
Pennar Industries पर मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरों में कटौती के संकेतों से बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 23481 के HIGH के साथ नया शिखर बनाया। मिडकैप और स्मॉल कैप भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने चोला इनवेस्टमेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एलटीआईमाइंडट्री पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा रचना वैद्य ने चार्ट के चमत्कार के लिए पीएफसी पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने पेन्नार इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Chola Investment

सच्चितानंद उत्तेकर ने Chola Investment के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 57 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 86/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः LTIMindtree Futures


राजेश सातपुते ने LTIMindtree पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि LTIMindtree में 5041 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5120/5200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5000 रुपये पर लगाएं।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः PFC

रचना वैद्य ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 501 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 520/540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 495 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Pennar Industries

मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Pennar Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Pennar Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।