Get App

बाजार में निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Chola Investment के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल 57 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 86/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 11:33 AM
बाजार में निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Pennar Industries पर मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरों में कटौती के संकेतों से बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 23481 के HIGH के साथ नया शिखर बनाया। मिडकैप और स्मॉल कैप भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने चोला इनवेस्टमेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एलटीआईमाइंडट्री पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा रचना वैद्य ने चार्ट के चमत्कार के लिए पीएफसी पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने पेन्नार इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Chola Investment

सच्चितानंद उत्तेकर ने Chola Investment के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 57 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 86/105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः LTIMindtree Futures

राजेश सातपुते ने LTIMindtree पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि LTIMindtree में 5041 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5120/5200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5000 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें