नया शिखर छूने के बाद निफ्टी ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ। ICICI BANK, ITC, HDFC BANK और एशियन पेंट बाजार पर दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई, वहीं मिडकैप में अच्छी रौनक लौटती हुई नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने हिंडाल्को पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने टाटा स्टील पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने डीएलएफ पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने ऐथर इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindalco
मानस जायसवाल ने Hindalco के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
आशीष बहेती ने Tata Steel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Steel में 132 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 135 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 130 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः DLF
अमित सेठ ने DLF पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि DLF में 537 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 550 से 555 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 528 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Aether Industries
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Aether Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Aether Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 990 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1200 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )