Get App

सेंसेक्स और निफ्टी फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Hindalco पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 11:52 AM
सेंसेक्स और निफ्टी फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Aether Industries पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 990 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

नया शिखर छूने के बाद निफ्टी ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ। ICICI BANK, ITC, HDFC BANK और एशियन पेंट बाजार पर दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई, वहीं मिडकैप में अच्छी रौनक लौटती हुई नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने हिंडाल्को पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने टाटा स्टील पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने डीएलएफ पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने ऐथर इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindalco

मानस जायसवाल ने Hindalco के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Steel Future

आशीष बहेती ने Tata Steel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Steel में 132 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 135 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 130 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें