नये शिखर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी अपने HIGH से 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। RIL, भारती, HDFC BANK और L&T ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर हुआ। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एनएमडीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने वेदांता पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसीसी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एयू स्माॉल फाइनेंस बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः NMDC
शिल्पा राउत ने NMDC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 270 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
कविता जैन ने Vedanta पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Vedanta में 420 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 430 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 405 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ACC
राजेश सातपुते ने ACC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ACC में 2579 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2550 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः AU Small Finance Bank
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से AU Small Finance Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि AU Small Finance Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 647 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 820 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )