Get App

निफ्टी फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Power Grid के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 270 के स्ट्राइक वाली कॉल 7 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12/15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 03, 2024 पर 12:44 PM
निफ्टी फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
AU Small Finance Bank पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 647 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

नये शिखर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी अपने HIGH से 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। RIL, भारती, HDFC BANK और L&T ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर हुआ। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एनएमडीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने वेदांता पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसीसी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एयू स्माॉल फाइनेंस बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः NMDC

शिल्पा राउत ने NMDC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 270 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Vedanta Future

कविता जैन ने Vedanta पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Vedanta में 420 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 430 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 405 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें