Get App

निफ्टी और बैंक निफ्टी का चाल काफी हद तक एचडीएफसी बैंक के मूव पर निर्भर - वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहला बेस पुट राइटर का जोन है। दूसरा बेस 20 WEMA और मंथली बेस है। इंडेक्स का बेस नतीजों के बाद HDFC बैंक की चाल पर काफी निर्भर करता है। वैसे तो HDFC बैंक में पहले ही चाल आ चुकी है। लिहाजा निफ्टी ने पहला रेजिस्टेंस पार किया तो दूसरे रेजिस्टेंस के लिए लॉन्ग करना चाहिए। लेकिन दूसरा रेजिस्टेंस अहम रिवर्सल प्वाइंट हो सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 7:48 AM
निफ्टी और बैंक निफ्टी का चाल काफी हद तक एचडीएफसी बैंक के मूव पर निर्भर - वीरेंद्र कुमार
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि पहले रेजिस्टेंस पर मुनाफावसूली संभव है। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर टिके तो 48257-48421-48590 के स्तर दिख सकते हैं

Nifty Strategy Today:  निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22187-22221 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22289-22310/22369 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 22033-21973 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21923-21874/810 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी पर मंथली बेस और 20 WEMA का स्तर शुक्रवार का निचला स्तर रहा है। इसमें मजबूत शॉर्टकवरिंग के दम पर अच्छा पुलबैक दिखा। अब हमारे सामने 2 अहम सपोर्ट और इतने ही रेजिस्टेंस हैं। पहला रेजिस्टेंस कॉल राइटर्स का जोन है। जबकि दूसरा रेजिस्टेंस 10/20 DEMA जोन है।

उन्होंने कहा कि पहला बेस पुट राइटर का जोन है। जबकि दूसरा बेस 20 WEMA और मंथली बेस है। नतीजों के बाद HDFC बैंक की चाल पर काफी निर्भर करता है। हालांकि HDFC बैंक में पहले ही चाल आ चुकी है। निफ्टी ने पहला रेजिस्टेंस पार किया तो दूसरे रेजिस्टेंस के लिए लॉन्ग करें। लेकिन दूसरा रेजिस्टेंस अहम रिवर्सल प्वाइंट हो सकता है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि अगर दूसरा रेजिस्टेंस पार हुआ तो 22369 के स्तर संभव हैं। दूसरा रेजिस्टेंस पार नहीं तो 22050 के स्तर संभव हैं। फिलहाल 22033-21973 सपोर्ट का काम करेगा। पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन पहला बेस टूटा तो 21923 और 21874/21810 का रास्ता खुलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें