सेंसेक्स और निफ्टी आज फ्लैट कारोबार करते नजर आये हैं। बाजार में फिलहाल दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त पर कारोबार करते नजर आये हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने टीवीएस मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए आयशर मोटर्स पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने एलएंडटी फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः TVS Motor
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने TVS Motor स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 2500 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 57.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 70-80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Escorts Kubota पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Escorts Kubota में 3388 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3270 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3470 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Eicher Motors
Trader & Market Expert अमित सेठ ने Eicher Motors पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Eicher Motors में 4646 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 4600-4550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4720 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः L&T Finance
Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से L&T Finance का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि L&T Finance के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 145 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 190 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)