बाजार में तेजी की रफ्तार कायम दिख रही है। 24600 के ऊपर टिककर निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी तेज कारोबार कर रहे हैं। लेकिन वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में दबाव नजर आया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने आईसीआईसीआई बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने कोल इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए फैक्ट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने फिनोलेक्स केबल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ICICI Bank स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 28/32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने Coal India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coal India में 506 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 515/520 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 498 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः FACT
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने FACT पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि FACT में 1121 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1100 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Finolex Cables
Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Finolex Cables का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Finolex Cables के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1657 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1950 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )