Get App

सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाया रिकॉर्ड हाई, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

ICICI Bank के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1240 के स्ट्राइक वाली कॉल 21.30 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 28/32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 12:25 PM
सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाया रिकॉर्ड हाई, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Finolex Cables पर Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1657 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में तेजी की रफ्तार कायम दिख रही है। 24600 के ऊपर टिककर निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी तेज कारोबार कर रहे हैं। लेकिन वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में दबाव नजर आया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने आईसीआईसीआई बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने कोल इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए फैक्ट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने फिनोलेक्स केबल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ICICI Bank स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 28/32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Coal India

Axis Securities के राजेश पालवीय ने Coal India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coal India में 506 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 515/520 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 498 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें