Get App

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी में कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

Tata Chemicals के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल 29 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 44 से 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2024 पर 12:38 PM
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी में कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई
Prince Pipes पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 644 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

23000 का पड़ाव पार करने के बाद निफ्टी में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। बैंक निफ्टी में भी फ्लैट कारोबार नजर आया। मिडकैप और स्मॉल कैप आज OUTPERFORM कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने टाटा केमिकल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने पीएफसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए हिंडाल्को पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने प्रिंस पाइप्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemicals

प्रशांत सावंत ने Tata Chemicals के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 44 से 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PFC

चंदन तापड़िया ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 495 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 465 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें