एग्जिट पोल के बलबूते सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

BEL के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 320 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.50 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20/24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 12:52 PM
ITD Cementation पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 426 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    EXIT पोल में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद से बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप और स्मॉल कैप सभी नए शिखर पर पहुंचे। डर का INDEX, INDIA VIX 20% से ज्यादा गिरा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने बीईएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए ईआईल पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आईटीडी सीमेंटेशन पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः BEL

    आशीष बहेती ने BEL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20/24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ultratech Cement Futures


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Ultratech Cement पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement में 10387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 10560 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 10250 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- Exit Poll के बाद इन 20 स्टॉक्स में दांव लगाकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः EIL

    चंदन तापड़िया ने EIL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि EIL में 265 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 275 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 255 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः ITD Cementation

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से ITD Cementation का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि ITD Cementation के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 426 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।