Credit Cards

Nifty -Bank Nifty Position Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बांधना चाहते हैं मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

Nifty -Bank Nifty Position Today: वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी में 46242 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी। इंडेक्स के 46242 के 45590 जोन में रहने की उम्मीद है। जब तक हम 46242 के नीचे रहें तब तक 46242 और 45590 की रेंज के हिसाब से ट्रेड करें। अगर 46242 के ऊपर टिके तो 46517 संभव है। जबकि 45590 के नीचे फिसलने पर 45395 संभव है।

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46210--46340 और बड़ा रेजिस्टेंस 46517-46718/46934 पर है।

Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूत हो सकती हैं। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। निफ्टी 21,600 के करीब बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.58 अंक या 0.36 फीसदी गिरकर 71,423.65 पर और निफ्टी 36.70 अंक या 0.17 फीसदी घटकर 21,585.70 पर बंद हुआ।ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21684-21723 और बड़ा रेजिस्टेंस 21784-21845/21888 पर है। पहला बेस 21566-21496का और बड़ा बेस 21455-21409 पर है।शनिवार को पहले बेस के करीब खरीदारी और 21684-21721 जोन में एक्जिट की रणनीति थी। निफ्टी अभी भी ऑप्शंस राइटर्स और 10-20DEMA जोन में फंसा है। FIIs साफ तौर पर बिकवाली के मूड मे हैं। 21700-21800 पर अभी भी भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रहा है। 21500-21400 पर पुट राइटर्स हावी है। ग्लोबल सेटअप अच्छा, हालांकि कुछ कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे। 21600/बेस1 के करीब गिरावट में खरीदें। 21684-21723 जोन में एक्जिट करें। 21723 के ऊपर निकलने के बाद ही तेजी बड़ी है। 21723 के ऊपर शॉर्टकवरिंग में 21784-845 संभव है।


बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46210--46340 और बड़ा रेजिस्टेंस 46517-46718/46934 पर है। पहला बेस 45810-45590का और बड़ा बेस 45395-45210 पर है। इंडेक्स अभी तक 100 DEMA और कॉल राइटर्स के जोन 46000-46200 के रेंज में है। HDFC बैंक अभी तक खतरे में है, हालांकि शनिवार को स्थिर रहा है। ICICI बैंक के नतीजों का रिएक्शन अहम रहेगा। 45500-45700 बेहतर ऑप्शंस बेस है। पुट राइटर्स 46751(100DEMA) और 46000 पर भी हैं। 46500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स और ये 50 DEMA जोन भी है। 46242 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी। इंडेक्स के 46242 के 45590 जोन में रहने की उम्मीद है। जब तक हम 46242 के नीचे रहें तब तक 46242 और 45590 की रेंज के हिसाब से ट्रेड करें। अगर 46242 के ऊपर टिके तो 46517 संभव है। जबकि 45590 के नीचे फिसलने पर 45395 संभव है।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।