Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 248841-24888/24912 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24943-24977/25005 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24721-24669 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24629-24566 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस के करीब खरीदारी के दो मौके मिले। इसमें 24706 और 24794 के थ्रेसहोल्ड प्वाइंट हासिल हुए। IT सेक्टर में बेहद मजबूत मोमेंटम नजर आया। FIIs की भारी खरीदारी से निफ्टी का जोश HIGH दिखा। DIIs अभी भी बिकवाली के मूड में हैं।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि नतीजों के लिहाज से आज सबसे बड़ा दिन है। इन्फोसिस बाजार का मूड तय करेगा। इन्फोसिस का ADR जोरदार तेजी के संकेत दे रहा है। इन्फोसिस की वजह से निफ्टी में अच्छा गैप-अप संभव है। इंडेक्स में 24800-24700-24600 जोन में पुट राइटर्स का दबदबा है। इसमें 25000 के जोन में कॉल राइटर्स का दबदबा है।
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी आज 25000 तक चढ़ सकता है। इसमें लॉन्ग बने रहना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी करे। इंडेक्स में 24950-24974-25005 के करीब मुनाफा भी बुक करें। इंडेक्स के 25005 के ऊपर टिकने के बाद तेजी का नया ट्रेंड संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52831-52978/53020 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 53267-53421/53571 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52441-52310 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 52166-52010 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी एक रेंज में फंसा है। पहले बेस के करीब कल अच्छा ट्रेड मिला। SBI की चाल कल अच्छी रही। PSU बैंक अच्छे लग रहे हैं। इसमें 52600-52500-52300-52200-52000 पर भारी पुट राइटिंग दिख रही है। इंडेक्स में 52500-52800 और फिर 53000 जोन में थोड़ी कॉल राइटिंग दिखी है। चूंकि मोमेंटम IT के साथ है इसलिए बैंकों की चाल साफ नहीं है। हालांकि निफ्टी बैंक में काफी कंसोलिडेशन हो चुका है।
वीरेंद्र ने कहा कि पहला बेस अब थोड़ा ऊपर आ गया है। ऊपर की ओर 52831 एक थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। इंडेक्स में 52831 पार हुआ तो 52978/53020 के लेवल संभव हैं। इसके 53020 के पार निकलने के बाद ही बैंक निफ्टी में असली ब्रेकआउट दिख सकता है। ये 53020 के पार निकला तो अगली तेजी बैंक निफ्टी में ही आएगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)