Get App

निफ्टी आज 25000 तक चढ़ सकता है, 25005 के ऊपर टिकने के बाद तेजी का नया ट्रेंड संभव- वीरेंद्र कुमार

Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी आज 25000 के लेवल तक चढ़ सकता है। लिहाजा इसमें लॉन्ग बने रहना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इंडेक्स में 24950-24974-25005 के करीब मुनाफा भी बुक करना चाहिए। इंडेक्स के 25005 के ऊपर टिकने के बाद इसमें तेजी का नया ट्रेंड देखने को मिल सकता है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:09 AM
निफ्टी आज 25000 तक चढ़ सकता है, 25005 के ऊपर टिकने के बाद तेजी का नया ट्रेंड संभव- वीरेंद्र कुमार
Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके 53020 के पार निकलने के बाद ही असली ब्रेकआउट दिख सकता है। ये 53020 के पार निकला तो अगली तेजी बैंक निफ्टी में ही आएगी

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 248841-24888/24912 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24943-24977/25005 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24721-24669 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24629-24566 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस के करीब खरीदारी के दो मौके मिले। इसमें 24706 और 24794 के थ्रेसहोल्ड प्वाइंट हासिल हुए। IT सेक्टर में बेहद मजबूत मोमेंटम नजर आया। FIIs की भारी खरीदारी से निफ्टी का जोश HIGH दिखा। DIIs अभी भी बिकवाली के मूड में हैं।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि नतीजों के लिहाज से आज सबसे बड़ा दिन है। इन्फोसिस बाजार का मूड तय करेगा। इन्फोसिस का ADR जोरदार तेजी के संकेत दे रहा है। इन्फोसिस की वजह से निफ्टी में अच्छा गैप-अप संभव है। इंडेक्स में 24800-24700-24600 जोन में पुट राइटर्स का दबदबा है। इसमें 25000 के जोन में कॉल राइटर्स का दबदबा है।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी आज 25000 तक चढ़ सकता है। इसमें लॉन्ग बने रहना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी करे। इंडेक्स में 24950-24974-25005 के करीब मुनाफा भी बुक करें। इंडेक्स के 25005 के ऊपर टिकने के बाद तेजी का नया ट्रेंड संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें