Nifty फिर से हासिल कर सकता है 18000 का स्तर, RBI पॉलिसी पर टिकी बाजार की नजर
Market outlook: बाजार की नजर इस सप्ताह आने वाले आरबीआई एमपीसी के फैसलों पर रहेगी। ब्याज दरों और देश में लिक्विडिटी मैनेजमेंट पर आरबीआई के फैसलों पर बाजार की नजरें टिकी रहेंगी। इस हफ्ते बाजार में हमें दोनों तरफ स्विंग देखने को मिल सकता है
Market Outlook:वीकली चार्ट पर निफ्टी हमें एक दायरे में बंधा दिख रहा है जो आने वाले दिनों में किसी भी तरफ निफ्टी में आ सकने वाले मूव की ओर इशारा कर रहा है
Market outlook: 3 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में बाजार पिछले हफ्ते की गिरावट की भरपाई करता दिखा। लेकिन बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली। बाजार में तमाम घरेलू और ग्लोबल फैक्टर अपना असर दिखाते नजर आए। हफ्ते के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 1510.98 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 60841.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 249.65 अंक यानी 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 17854 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसल कर 17700 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी ने भी अपनी बढ़त गंवाई है। हालांकि मिडकैप में रौनक कायम है। अलग सेक्टर्स पर नजर डालें तो मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली का दबाव है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा नीचे दिख रहा है। एनर्जी, ऑटो और IT शेयरों पर भी दबाव है। वहीं मीडिया शेयरों में खरीदारी दिख रही है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि निफ्टी ट्रेडरों के लिए 17950 के स्तर पर स्थित 20-day SMA पर पहली बाधा दिख रही है। निफ्टी जब तक 17700 के ऊपर टिका हुआ है। तब तक इसमें तेजी आने की संभावना कायम है। अगले पुल बैक में निफ्टी हमें 18000 की तरफ जाता दिख सकता है। इसके बाद निफ्टी में 18150 का स्तर भी मुमकिन है। दूसरी तरफ अगर निफ्टी 17700 के नीचे फिसलता है तो फिर ये कमजोरी 17500-17400 की तरफ जाती दिख सकती है।
निफ्टी के लिए 17700 पर पहला सपोर्ट
शेयरखान के गौरव रत्नपारखी की राय है कि 3 फरवरी को बाजार में रिकवरी जोर पकड़ती दिखी। इस रिकवरी में निफ्टी 17650-17700 की बाधा पार करता दिखा। अब निफ्टी अपने 20 DMA के नजदीक आ रहा है। ऐसे में ये ऊपर की तरफ 18000 का स्तर छू सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17700 पर पहला और उसके बाद 17350 के करीब बड़ा सपोर्ट दिख सकता है।
निफ्टी का पहला लक्ष्य 18000 पर स्थित
Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी जब तक 17353 के स्तर पर स्थित अपने अहम सपोर्ट को टूटने से बचाए रखता है तब तक इसमें तेजी लौटने के उम्मीद कायम रहेगी। निफ्टी के लिए तत्काल लक्ष्य 18000 का दिख रहा है। अगर ये लक्ष्य हासिल हो जाता है तो फिर ये हमें 18300 की तरफ भी जाता दिख सकता है।
एमके वेल्थ मैनेजमेंट (Emkay Wealth Management) के जोसेफ थॉमस (Joseph Thomas)का कहना है बाजार की नजर इस सप्ताह आने वाले आरबीआई एमपीसी के फैसलों पर रहेगी। ब्याज दरों और देश में लिक्विडिटी मैनेजमेंट पर आरबीआई के फैसलों पर बाजार की नजरें टिकी रहेंगी। इस हफ्ते बाजार में हमें दोनों तरफ स्विंग देखने को मिल सकता है।
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसलों पर बनी रहेंगी बाजार की नजरें
सैमको सिक्योरिटीज (SAMCO Securities) के अपूर्व शेठ (Apurva Sheth) का कहना है कि इस हफ्ते कई महत्वपूर्ण इवेंट होने वाले हैं। इसी हफ्ते अमेरिका और इंग्लैंड के बैलेस ऑफ ट्रेड आंकड़े आने वाले है। इसके अलावा चीन इसी हफ्ते अपने मासिक और सालाना तिमाही महंगाई आंकड़े जारी करेगा। इंग्लैंड अगले हफ्ते जीडीपी और 3 महीने के औसत जीडीपी आंकड़े जारी करेगा। दुनिया भर के निवेशकों की नजर इन आंकड़ों पर रहेगी क्योंकि ये आंकड़े ग्लोबल मार्केट की दिशा तय कर सकते है।
घरेलू बाजार की बात करें तो आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के फैसलों पर बाजार की नजरें बनी रहेंगी। खुदरा महंगाई पिछले 2 महीनों से आरबीआई के 6 फीसदी के उच्चतम सीमा से कम रही है। बाजार का मानना है कि अपनी अगली पॉलिसी मीटिंग में आरबीआई ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं इसका रूख कंजरवेटिव रह सकता है। अगले हफ्ते होने वाले इन इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को सलाह है कि वे सर्तक रहकर सोच समझकर ही दांव लगाएं।
आने वाले दिनों में किसी भी तरफ निफ्टी में आ सकता है मूव
सैमको सिक्योरिटीज के ही रोहन पाटिल का कहना है कि वीकली चार्ट पर निफ्टी के लिए 17400 के स्तर पर स्थित 50 EMA पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहता है तो ये गिरावट गहरा सकती है और निफ्टी 17200–17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 18250 के ऊपर जानें में कामयाब रहता है तो फिर और तेजी आएगा और निफ्टी हमें 18500 की तरफ जाता दिखेगा। वीकली चार्ट पर निफ्टी हमें एक दायरे में बंधा दिख रहा है जो आने वाले दिनों में किसी भी तरफ निफ्टी में आ सकने वाले मूव की ओर इशारा कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।