वीकली एक्सपायरी को निफ्टी 51 प्वाइंट गिरकर हुआ बंद, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी पर क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 18031-18077 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18129-18190 पर है। पहला बेस जोन निफ्टी में 17896-17854 के जोन में दिखाई दे रहा रहा है। बड़ा बेस जोन निफ्टी में 17787-17739 के जोन में नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 7:53 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के 18031-18077 पर होने तक बिकवाली करें। इसमें हर उछाल में बिकवाली करें

वीकली एक्सपायरी के दिन कल गुरुवार को बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बाजार सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 304 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 353 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 51 प्वाइंट गिरकर 17 हजार 992 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली । निफ्टी बैंक 350 प्वाइंट गिरकर 42,609 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 158 प्वाइंट चढ़कर 31,662 पर बंद हुआ। आज कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन है। वीकेंड से पहले निफ्टी और बैंक निफ्टी पर ट्रेडर्स को क्या रणनीति रखनी चाहिए। एक्सपर्ट से जानते हैं दोनों इंडेक्स पर कौन से लेवल पर बेस और रेजिस्टेंस है। े

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 18031-18077 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18129-18190 पर है। इसमें पहला बेस जोन 17896-17854 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 17787-17739 के जोन में दिखाई दे रहा है। कल शॉर्ट पर 17910-900 का टार्गेट हासिल हुआ।


कल FIIs और DIIs दोनों ने कैश में बिकवाली की है। FIIs ने FNO में कुछ शॉर्ट सौदे काटे हैं और लॉन्ग किए हैं। निफ्टी में 18000-100-200 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। जबकि 17700-800 के स्तरों पर ही पुट राइटर्स नजर आ रहे हैं। इसमें 100 DEMA का स्तर 17854 है। तकनीकी और ऑप्शन बेस के आधार पर बिकवाली का सेटअप बना है।

वीरेंद्र ने कहा कि 18031-18077 पर होने तक बेचें और हर उछाल में बेचें। निफ्टी 18031-18077 और बैंक निफ्टी 42881 के ऊपर टिके तो थोड़ा लॉन्ग करें। इसमें 18077 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 18129-190 के लेवल संभव हैं।

Stock Market के इस सेगमेंट में मिला 17000% रिटर्न, लेकिन मुनाफा कमाना इतना आसान भी नहीं, जानिए क्या है दिक्कतें

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 42881-43080 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें बड़ा रजिस्टेंस जोन 43210-43390/510 के स्तर पर है। जबकि बैंक निफ्टी में पहला बेस जोन 42404-42165 के जोन में दिखाई दिया। इसमें बड़ा बेस जोन 42040-41831 के स्तरों पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि दो दिन में निफ्टी बैंक की जोरदार पिटाई हुई। कल का निचला स्तर 50 DEMA था। इसमें 42800-900-43000-43500 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आई है। जबकि 42000-42500 जोन पर पुट राइटर्स का बोलबाला है। ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक 42881-43080 बड़ी रुकावट दिख रही है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इसमें बिकवाली करनी चाहिए। बैंक निफ्टी में पहले रेजिस्टेंस के नीचे हर तेजी में बिकवाली करें। पहला रेजिस्टेंस निकलने के बाद बड़ी तेजी होगी। इसमें 43080 लेवल के ऊपर 43210-390 के स्तर भी दिख सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।