Get App

निफ्टी ने लगाया नया हाई, 38 स्मॉलकैप शेयर 33% तक भागे, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म टेक्निकल आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। अब निफ्टी के लिए 20089-19909 पर सपोर्ट और 20500-20751 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। कमजोर ग्लोबल स्थिति में भारत एक चमकता सितारा बना हुआ है। मजबूत जीडीपी और पीएमआई आंकड़ों के साथ ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट जैसे बाहरी कारक भी बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2023 पर 11:58 AM
निफ्टी ने लगाया नया हाई, 38 स्मॉलकैप शेयर 33% तक भागे, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market news: नवंबर महीने में बीएसई सेंसेक्स करीब 5 फीसदी और निफ्टी50 5.5 फीसदी चढ़ा है

Market news: 01 दिसंबर को खत्म हुए छोटे हफ्ते में भारतीय इक्विटी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। लगातार 5वें हफ्ते बाजार बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी नया ऑलटाइम हाई लगाता दिखा। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, मजबूत घरेलू इकोनॉमिक आंकड़ों, बाजार में एफआईआई की वापसी और यूएस फेड और ईसीबी की तरफ से ब्याज दरों में बढ़त की चिंता कम होने से बाजार को जोरदार सपोर्ट मिला।

इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2.29 फीसदी या 1,511.15 अंक बढ़कर 67,481.19 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 473.2 अंक या 2.39 फीसदी बढ़कर 20,267.90 पर बंद हुआ। नवंबर महीने में बीएसई सेंसेक्स करीब 5 फीसदी और निफ्टी50 इंडेक्स 5.5 फीसदी चढ़ा है। बीएसई मिड-कैप, लार्ज-कैप और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 3 फीसदी, 2.6 फीसदी और 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मिड और स्मॉलकैप ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा "इस हफ्ते बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इसने बड़े रजिस्टेंस को निर्णायक रूप से तोड़ दिया और मजबूती के साथ 20,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है। महंगाई में गिरावट से खुश होकर ईसीबी ने भी दरों में बढ़त पर विराम लगा दिया। वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती ने बाजार में जोश भर दिया है। आईपीओ बाजार भी गुलजार रहा है। टाटा टेक्नोलॉजी की रिकॉर्ड तोड़ लिस्टिंग जोखिम वाले एसेट क्लास में निवेशकों का विश्वास बढ़ाया"।

"आने वाले हफ्ते में निवेशकों की नजरें यू.एस., भारत और चीन से सर्विसेज पीएमआई आंकड़ों पर रहेंगे। अगले हफ्ते आरबीआई की नीति बैठक भी है। इसमें यथास्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रोथ के अनुमान में पॉजिटिव बदलाव हो सकता है। नवंबर में एफआईआई की वापसी बाजार में तेजी जारी रहने का संकेत दे रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें