Nifty in March: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के साथ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इस महीने अब तक 1.93 फीसदी मजबूत हुआ है। इस महीने के शुरुआती दो कारोबारी दिन लाल होने के बाद इसने रफ्तार पकड़ी। अब आगे कैसी चाल रहेगी, इसे लेकर पक्का कुछ कह नहीं सकते हैं लेकिन पिछले दस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 वर्षों में साल बार मार्च में निफ्टी पॉजिटिव जोन में बंद हुआ था। इससे पहले आखिरी बार वर्ष 2020 में यानी जिस साल कोरोना महामारी आया था, उस समय निफ्टी में भारी गिरावट आई थी।
