निफ्टी 18200-18350 का लेवल हिट करने की तैयारी में, गिरावट पर करें खरीद: समीत चव्हाण

ब्रॉडर मार्केट से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं ऐसे में हमें कैश सेगमेंट के अच्छे शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें हमें अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 12:50 PM
ग्लोबल रिकवरी के संकेत मिलते ही निफ्टी 17700–17800 की बड़ी बाधा को तोड़ते हुए जोरदार तेजी दिखाएगा

पिछले हफ्ते भारतीय बाजार की शुरुआत SGX Nifty से कमजोर ग्लोबल संकेत के बावजूद पॉजिटीव नोट पर हुई थी। हालांकि 17650 का स्तर पार करने के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में चला गया। हफ्ते के मध्य में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आया लेकिन बाजार की इस उठापटक से निपटने में सफल रहा।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिनों में ओवरसोल्ड नजर आ रहे अमेरिकी बाजारों में आई तेजी से भारतीय बाजारों को भी सपोर्ट मिला और निफ्टी अपने हाल के दबाव के स्थिति से बाहर आता नजर आया। हालांकि शुक्रवार को बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी दिखी। उसके बावजूद भी निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 1.68 फीसदी की बढ़त लेकर 17800 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

यूएस मार्केट में कमजोरी के ट्रेंड के बावजूद पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय बाजार मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि ग्लोबल बाजार की कमजोरी के चलते अपने आतंरिक मजबूती के बावजूद भारतीय बाजारों की बढ़त सीमित रही। ऐसे में हमें लगता है कि ग्लोबल रिकवरी के संकेत मिलते ही निफ्टी 17700–17800 की बड़ी बाधा को तोड़ते हुए जोरदार तेजी दिखाएगा।


बाजार की हाल की तेजी में बैंकिंग सेक्टर का बड़ा योगदान रहा है। बैंक निफ्टी पिछले 1 हफ्ते में 2.5 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 10 महीने के हाई पर बंद हुआ था। जब भी बाजार की तेजी में फाइनेंशियल सेक्टर की भागीदारी रहती है तब इसको काफी अच्छा संकेत माना जाता है। इसके अलावा बीते हफ्ते के अंतिम भाग में आईटी सेक्टर से भी हमें अच्छी खबर सुनने को मिली है। इससे यह विश्वास बनता है कि आने वाले हफ्ते में निफ्टी हमें 18000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ता नजर आएगा। यहीं नहीं अगर ग्लोबल संकेत अच्छे रहते है तो निफ्टी हमें 18200 –18350 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप ने हिट किया 283 लाख करोड़ रुपए का नया हाई

इस विश्लेषण के आधार पर ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहे। अगर निफ्टी 17675 – 17500 के सपोर्ट जोन की तरफ आता है तो फिर नई लॉन्ग पोजिशन लें। ब्रॉडर मार्केट से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं ऐसे में हमें कैश सेगमेंट के अच्छे शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें हमें अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।

समीत चव्हाण के टॉप पिक्स

समीत चव्हाण ने Carborundum Universal में 952 रुपये के नियर टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है । उनका कहना है कि इस खरीद के लिए 837.80 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

समीत चव्हाण का दूसरा पसंदीदा स्टॉक है Tech Mahindra। समीत चव्हाण का मानना है कि इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है और यह स्टॉक हमें 1192 रुपये की तरफ जाता नजर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।