मार्केट के टेक्निकल सेटअप पर बात करते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस समय बाजार में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 26300 के हाई से लगातार टूट रहा है और यह 23500 तक फिसल गया है। इसके अलावा खास बात ये है कि बाजार ने जहां पर भी सपोर्ट लिया है वहां से हमें कोई अच्छी रिकवरी नहीं दिखी है। ये इस बात का साफ संकेत है कि बाजार में इस बिकवाली की वजह घरेलू नहीं ग्लोबल है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस की गिरावट की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स है।
