पीएल कैपिटल यानी प्रभुदास लीलाधर ने अपनी नवीनतम इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2024-2026 के दौरान निफ्टी के EPS में सालाना आधार पर 17.8 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इसके चलते वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 में निफ्टी का EPS ₹1,247 और ₹1,411 रहने का अनुमान है। वर्तमान में, निफ्टी अपने 1-ईयर फॉरवर्ड ईपीएस के 18.9 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो लगभग इसके 15-साल के औसत के 19 गुना के बराबर है।
