Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल कमजोरी में कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 129 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 496 अंकों की मंदी देखने को मिली। एफएंडओ में हिंद जिंक, जिंदल स्टेनलेस, फेडरल बैंक, एसआरएफ, युनाइटेड स्पिरिट्स, सोलर इंडस्ट्रीज, के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि यस बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, इरेडा, वोडाफोन आइडिया, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, भेल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और गोदरेज कंज्यूमर के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55600, 55400 और 55200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता के शानदार एफएंडओ कॉल्स
M&M Finance Future : खरीदें - 265 रुपये, टारगेट - 280 रुपये, स्टॉपलॉस - 258 रुपये
Colgate Palmolive Future : खरीदें - 2484 रुपये, टारगेट - 2600 रुपये, स्टॉपलॉस - 2440 रुपये
LIC Housing Finance Future : खरीदें - 608 रुपये, टारगेट - 635 रुपये, स्टॉपलॉस - 587 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने कहा कि उन्होंने Nifty पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Nifty की 12 जून की एक्सपायरी वाली 24600 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। सोमिल मेहता ने कहा कि इसमें 215.55 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 460 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 290 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)