Get App

Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55600, 55400 और 55200 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 2:38 PM
Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Nifty पर Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने 24600 के स्ट्राइक वाली की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल कमजोरी में  कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 129 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 496 अंकों की मंदी देखने को मिली। एफएंडओ में हिंद जिंक, जिंदल स्टेनलेस, फेडरल बैंक, एसआरएफ, युनाइटेड स्पिरिट्स, सोलर इंडस्ट्रीज, के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि यस बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, इरेडा, वोडाफोन आइडिया, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, भेल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और गोदरेज कंज्यूमर के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55600, 55400 और 55200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता के शानदार एफएंडओ कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें