Get App

Nifty Outlook: निफ्टी की दमदार वापसी, अब 3 फरवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: बजट के बाद आई गिरावट से उबरते हुए निफ्टी ने 25,000 के ऊपर मजबूती दिखाई है। 3 फरवरी को बाजार का रुख ग्लोबल संकेत और तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी। एक्सपर्ट्स से 3 फरवरी के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:21 PM
Nifty Outlook: निफ्टी की दमदार वापसी, अब 3 फरवरी को कैसी रहेगी चाल? जानिए एक्सपर्ट से
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे चेताया है कि बाजार का ब्रॉडर ट्रेंड अभी कमजोर बना हुआ है।

Nifty Outlook: यूनियन बजट 2026 के दिन रविवार, 1 फरवरी को आई तेज बिकवाली के बाद सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 50 ने दोबारा 25,000 का स्तर हासिल किया और दिन के अंत में 25,050 के ऊपर बंद हुआ।

सोमवार को बाजार की शुरुआत कमजोर रही और शुरुआती कारोबार में निफ्टी और नीचे फिसल गया। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बाजार में जोरदार खरीदारी लौटी और निफ्टी अपने दिन के निचले स्तर 24,679 से 429 अंकों की रिकवरी करता दिखा। आखिरकार इंडेक्स 262 अंक चढ़कर 25,088 पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में तेजी की अगुवाई पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल्स) और अदाणी पोर्ट्स ने की। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और मैक्स हेल्थकेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें