Nifty Outlook: गुरुवार को निफ्टी में दमदार रिकवरी देखने को मिली। तीन सत्रों की गिरावट के बाद खरीदारों ने वापसी की और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद निफ्टी 132 अंक चढ़कर 25,289 पर बंद हुआ। सेशन के दौरान अहम टेक्निकल लेवल्स की कड़ी परीक्षा हुई, लेकिन अंत में बाजार संभल गया।
