Nifty Outlook : शुरुआत में तेज गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। निफ्टी नीचे से करीब 100 अंक सुधरकर 25850 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी बैंक में भी नीचे से 250 अंकों की रिकवरी आई है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुधार आया है। IT और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दोनों इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट कमजोर हैं। BSE का शेयर वायदा का टॉप लूजर बना है। ऑटो और मेटल शेयरों पर भी दबाव है। लेकिन PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूबरेबल्स में अच्छी रिकवरी आई है।
