Get App

Nifty Outlook: 13 नवंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट के मुताबिक, 13 नवंबर को भी बाजार में तेजी जारी रह सकती है। उनका कहना है कि निफ्टी के लिए नया हाई 26,277 मुमकिन है। जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 10:37 PM
Nifty Outlook: 13 नवंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
LKP Securities के रूपक डे का मानना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार की सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेगी।

Nifty Outlook: निफ्टी इंडेक्स ने लगातार तीसरे दिन अपनी तेजी जारी रखी। सुबह 139 अंकों की मजबूती के साथ खुलने के बाद निफ्टी शुरुआत और मिड-सेशन में ऊपर की ओर बढ़ा। आखिर में कंसॉलिडेशन के बाद इंडेक्स 180 अंकों की बढ़त के साथ 25,875 पर बंद हुआ।

अब गुरुवार 13 नवंब को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि बुधवार के कारोबारी सत्र में क्या खास हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में Asian Paints, Adani Enterprises और Tech Mahindra सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स रहे। वहीं Tata Motors Passenger Vehicles, Tata Steel और Shriram Finance में मुनाफावसूली देखने को मिली और ये सबसे कमजोर शेयर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें