Get App

Nifty Outlook: निफ्टी को मोमेंटम की तलाश! जानिए 27 फरवरी को कैसी रहेगी चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम

Nifty Outlook: निफ्टी सीमित दायरे में फंसा है और बाजार को नए मोमेंटम का इंतजार है। एक्सपर्ट्स से जानिए 27 फरवरी के लिए अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल और निफ्टी आगे की संभावित चाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:11 PM
Nifty Outlook: निफ्टी को मोमेंटम की तलाश! जानिए 27 फरवरी को कैसी रहेगी चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम
HDFC सिक्योरिटीज के नंदीश शाह ने कहा कि निफ्टी में फिलहाल साफ दिशा और मजबूत मोमेंटम की कमी है।

Nifty Outlook: गुरुवार को शेयर बाजार में सुस्ती भरा कारोबार देखने को मिला। निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन पूरे दिन एक सीमित दायरे में ही घूमता रहा। बाजार में न तो बड़ी तेजी दिखी और न ही तेज गिरावट, जिससे निवेशक सतर्क नजर आए।

निफ्टी की शुरुआत हरे निशान में हुई, लेकिन शुरुआती बढ़त टिक नहीं सकी। पहले हाफ में इंडेक्स अपने इंट्राडे हाई से नीचे आ गया। पूरे दिन यह करीब 170 अंकों के दायरे में ही कारोबार करता रहा। आखिरी घंटे में दिन के निचले स्तर से हल्की रिकवरी आई, जिससे इंडेक्स बहुत कमजोर स्तर पर बंद होने से बच गया। निफ्टी 14 अंक बढ़कर 25,496 पर बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बावजूद व्यापक बाजार ज्यादातर हरे निशान में बंद हुआ।

किन शेयरों में दिखी हलचल

निफ्टी के शेयरों में टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल), आइशर मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर ट्रेंट, कोल इंडिया और इटरनल सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें