Get App

Nifty Outlook: 30 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: निफ्टी 26,200 के नीचे फिसलने के बाद कमजोर मोमेंटम में है। साल की आखिरी एक्सपायरी से पहले बाजार रेंज-बाउंड दिख रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल पर टिके रहना और सावधानी से ट्रेड करना बेहद जरूरी होगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 7:20 PM
Nifty Outlook: 30 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
Angel One के ओशो कृष्णन के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,900-25,850 का जोन फिलहाल तुरंत सपोर्ट बना हुआ है।

Nifty Outlook: पिछले हफ्ते मंगलवार और बुधवार को निफ्टी 26,200 के ऊपर टिक नहीं सका। इसके बाद से इंडेक्स में लगातार हल्की-हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। पहले निफ्टी 20-DMA के नीचे फिसला और सोमवार को 26,000 का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर भी नहीं बच पाया। यह 100 अंक गिरकर 25,942 पर बंद हुआ।

अब मंगलवार, 30 दिसंबर को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन से लेवल अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उसे पहले जान लेते हैं कि सोमवार को बाजार में क्या खास हुआ और अब किन फैक्टर पर नजर रहेगी।

दो महीने से एक ही रेंज में फंसा बाजार

यह बात साफ है कि निफ्टी अब भी 25,700 से 26,200 की चौड़ी रेंज में ही घूम रहा है। पिछले करीब दो महीनों से इंडेक्स इसी दायरे में अटका हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें