निफ्टी 23,456 के लिए तैयार, बाजार में ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग बने रहें : अनुज सिंघल

सीरीज के पहले दिन निफ्टी ने सीरीज का लो बनाया है। सीरीज के आखिरी दिन निफ्टी सीरीज का हाई बना सकता है। 2 बड़े सेक्टर इंडेक्स निफ्टी बैंक और निफ्टी IT शिखर से काफी दूर हैं। इन सबके बावजूद निफ्टी का नया शिखर चौतरफा तेजी को दिखाता है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,021 पर है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 21,916 पर दिख रहा है

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
आज 2 फैक्टर्स फिन निफ्टी एक्सपायरी और HDFC बैंक पर रिएक्शन अहम भूमिका निभाएंगे। निफ्टी बैंक में अब भी पोजीशनल खरीदारी का भरोसा नहीं जगा है

सीएनबीसी आवाज के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिघल का कहना है कि निफ्टी अब 23,456 के लिए तैयार है। ये बाजार ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग रहने का है। सीरीज के पहले दिन निफ्टी ने सीरीज का लो बनाया है। सीरीज के आखिरी दिन निफ्टी सीरीज का हाई बना सकता है। मौजूदा सीरीज में अब सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है। 6 दिन में निफ्टी 22,126 से 21,530 आया है। 21,530 से निफ्टी नए हाई पर सिर्फ 5 दिन में पहुंचा है। निफ्टी नए शिखर पर है। बैंक निफ्टी शिखर से 2000 अंक दूर है। 2 बड़े सेक्टर इंडेक्स निफ्टी बैंक और निफ्टी IT शिखर से काफी दूर हैं। इन सबके बावजूद निफ्टी का नया शिखर चौतरफा तेजी को दिखाता है।

HDFC बैंक : एनालिस्ट मीट हाइलाइट

HDFC बैंक ने कहा है कि मजबूत कंपनी बनाने और मुनाफे में संतुलित ग्रोथ पर फोकस रहेगा। नकदी की कमी के बावजूद महंगे डिपॉजिट के पीछे नहीं भागेंगे। कंपनी बेहतर LDR और LCR कायम रखना चाहती है। डिपॉजिट ग्रोथ में किसी तरह की नरमी से लोन ग्रोथ पर असर संभव है। फंड लागत बढ़ी तो लोन महंगा करेंगे। गाइडेंस के हिसाब से ही NIM/RoA कायम रखेंगे। पेटीएम पर हाल के एक्शन के बाद नए मौकों पर नजर है। डिस्ट्रीब्यूशन में ग्रुप की मजबूती का फायदा उठाएंगे। थर्ड पार्टी प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। HDB फाइनेंशियल सर्विसेस की लिस्टिंग ट्रैक पर है।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,021 (कल का निचला स्तर) पर है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 21,916 (ऑप्शन बेस्ड) पर दिख रहा है। निफ्टी की खरीदारी का जोन 22,0000-22,100 और स्टॉपलॉस 21,900 है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में 21,900 (क्लोजिंग बेसिस) का स्टॉप लॉस रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,186 (कल का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,246 (ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। 22,246 के ऊपर निफ्टी 22,500 तक जा सकता है। पोजीशनली निफ्टी को शॉर्ट करने की सोचे भी नहीं। इंट्राडे शॉर्ट सिर्फ 50-100 अंकों के लिए करें

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

निफ्टी बैंक पर रणनीति

आज 2 फैक्टर्स फिन निफ्टी एक्सपायरी और HDFC बैंक पर रिएक्शन अहम भूमिका निभाएंगे। निफ्टी बैंक में अब भी पोजीशनल खरीदारी का भरोसा नहीं जगा है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 46,717 (कल का शिखर) पर और बड़ा रजिस्टेंस 46,800 (रेंज का शिखर) पर है। अगर वॉल्यूम के साथ 46,800 के पार निकले तो 47,200 तक जा सकता है। वहीं, पहला सपोर्ट 46,317 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 45,870 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खरीदारी और बिकवाली स्क्रीन देखकर सिर्फ इंट्राडे में करें। इंट्राडे गिरावट खत्म होने पर खरीदें और इंट्राडे रैली खत्म होने पर बिकवाली करें। शॉर्ट सौदों में दिन के शिखर का SL रखें। लॉन्ग सौदों में दिन के निचले स्तर का SL रखें।

इन स्टॉक पर रहे नजर

फेडरल बैंक

KVS मनियन का प्रोमोशन हुआ है। ये कोटक बैंक के ज्वाइंट MD बने हैं। KVS मनियन के फेडरल बैंक के MD बनने की अटकलें थी। KVS मनियन के फेडरल बैंक में आने की उम्मीद से तेजी आई थी। अब सेंटीमेंट निगेटिव हुए, शेयर में थोड़ी गिरावट संभव है।

कोल इंडिया पर नजर (NEUTRAL)

ई-ऑक्शन भाव में तेज गिरावट बड़ा निगेटिव है। पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए पोजिशन बढ़ाने का मौका है। 6-7 फीसदी की डिविडेंड यील्ड है। वैल्युएशन सस्ता है। बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है।

ग्रासिम

शेयर का प्राइस एक्शन अच्छा है। 2 साल का चैनल पार करने की कोशिश की है। कुछ दिनों से डिलिवरी वॉल्यूम अच्छा है। पिछले तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। ओपन इंटरेस्ट साल के निचले स्तर पर है। वायदा में पोजिशन काफी हल्की है।

L&T फाइनेंस होल्डिंग्स

शेयर में मजबूत मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार 4 महीने से तेजी का मूड बना हुआ है। 6 साल से ज्यादा का चैनल पार हो रहा है। 2 दिनों से जोरदार डिलिवरी वॉल्यूम है। 2 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग हो रही। स्टॉक तेजी के मूड में दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।