Credit Cards

Nifty Strategy for Today: RBI पॉलिसी के चलते कंसोलिडेशन दिखा सकता है बैंक निफ्टी, जानें आज निफ्टी के लिए कौन से लेवल है अहम

Nifty Strategy for Today वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। अगर कल का शिखर और 53537 पार हुआ तो 53718-53878-53959 संभव है। RBI पॉलिसी के चलते 53878-53959 पार होने के बाद कुछ कंसोलिडेशन संभव है

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। अगर कल का शिखर और 53537 पार हुआ तो 53718-53878-53959 संभव है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24559-24606/24623 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24685-24707/24735 पर है। वहीं पहला बेस 24327-24391 पर है जबकि बड़ा बेस 24154 (20 DEMA)/24277-24230 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल जैसा कहा था निफ्टी में कंसोलिडेशन दिखाया। 24500-24600-24700 पर तीन कॉल राइटर्स, तीनों डटे हुए हैं। FIIs कैश में खरीदारी कर रहे हैं, इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग, DIIs अब बेच रहे हैं। 24300-24200-24100 जोन में कॉल राइटिंग, 100/50DEMA 24320-24370 पर है। 24500-24600 की दीवार के चलते पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदें।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 24559-24606 जोन पर ट्रेड चेक करें, पार नहीं हुआ तो मुनाफा वसूलें, टिका तो तेजी और बढ़ेगी। 24606 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24623-24685 तक जा सकते हैं । 24277 जबतक बच रहा है आज कोई दिक्कत नहीं है।


बैंक निफ्टी में रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53422-53537 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 53718-53878/53959 पर है। वहीं पहला बेस 53046-52831 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 52670-52509 पर है।

बैंक निफ्टी की चाल अच्छी रही है। मंगलवार का शिखर पार करने के बाद दूसरे रजिस्टेंस तक पहुंचा है। बैंक निफ्टी की चाल को HDFC बैंक आगे बढ़ा रहा है। सरकारी बैंक भी अब योगदान दे रहे हैं। 53000 और 53500 पर पुट राइटर्स का दबदबा है। 54000 पर अब सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। अगर कल का शिखर और 53537 पार हुआ तो 53718-53878-53959 संभव है। RBI पॉलिसी के चलते 53878-53959 पार होने के बाद कुछ कंसोलिडेशन संभव है। फिलहाल ऊपर की ओर 53959 जोन का ही टार्गेट रखें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।