Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22976-23045 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23133-23210/23356 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22691-22741 पर है जबकि बड़ा बेस 22566-22629 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22976-23045 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23133-23210/23356 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22691-22741 पर है जबकि बड़ा बेस 22566-22629 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि Sell on rise ने फिर काम किया, 22806 का निचला स्तर मिला है। कैश में FIIs की भारी बिकवाली जारी है। एक्सपायरी के पास FIIs ने 39000 शॉर्ट कवर किए, नेट शॉर्ट अब 2.71 लाख रहा। जबकि एक्सपायरी से 2 दिन पहले US से मजबूत हैंडओवर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23000-23100-23200 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला जबकि 22800 और फिर 22500 पर पुट राइटर्स का कब्जा रहा। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली और हर रैली में बिकवाली करें । 22800 बेस को लेकर भरोसा नहीं, देखना होगा कॉल राइटर्स का जोन कैसा कटता है। पहले रजिस्टेंस के नीचे शॉर्ट सौदों में पहले और दूसरे बेस का लक्ष्य रखें।
उन्होंने आगे कहा कि 23045 के ऊपर हल्की शॉर्ट कवरिंग संभव, 23133-23210 तक जा सकते हैं। किसी तरह 23210 के ऊपर टिके तो 20 DEMA और 23356 तक जा सकते हैं। (नोट: अभी IT के ब्रेकडाउन को देखते हुए बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी ज्यादा कमजोर दिखता है)
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 48345-48536 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 48862-49050/49261 पर है। वहीं पहला बेस 47666-47810 पर है जबकि बड़ा बेस 47333-47471 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि ICICI बैंक और इसके 50 WEMA के चलते कल ओपनिंग लो बनाया, इंडेक्स को मदद मिली। SBI, फेडरल बैंक में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग, लेकिन फोकस में ICICI बैंक था। 48000 पर जोरदार पुट राइटिंग, 48500 पर कॉल राइटर्स का कब्जा रहा। किसी भी तरफ का ट्रेड लेने से पहले ICICI बैंक, HDFC बैंक को देखें।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि टेक्सचर, ऑप्शन राइटर्स प्लेसमेंट को देखते हुए बेचें और रैली में बिकवाली करें। शॉर्ट सौदों में पहले बेस पर फोकस नहीं करें, पुट प्लेसमेंट को देखते हुए। लॉन्ग साइड, शॉर्ट कवरिंग सिर्फ 48536 के ऊपर ही संभव है। 48536 के ऊपर 48862-49050 तक की तेजी संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।