Get App

Nifty Strategy for Today: 23045 के ऊपर हल्की शॉर्ट कवरिंग संभव,जानिए बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23000-23100-23200 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला जबकि 22800 और फिर 22500 पर पुट राइटर्स का कब्जा रहा। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली और हर रैली में बिकवाली करें । 22800 बेस को लेकर भरोसा नहीं, देखना होगा कॉल राइटर्स का जोन कैसा कटता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 8:28 AM
Nifty Strategy for Today: 23045 के ऊपर हल्की शॉर्ट कवरिंग संभव,जानिए बैंक निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि ICICI बैंक और इसके 50 WEMA के चलते कल ओपनिंग लो बनाया, इंडेक्स को मदद मिली।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22976-23045 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23133-23210/23356 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22691-22741 पर है जबकि बड़ा बेस 22566-22629 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि Sell on rise ने फिर काम किया, 22806 का निचला स्तर मिला है। कैश में FIIs की भारी बिकवाली जारी है। एक्सपायरी के पास FIIs ने 39000 शॉर्ट कवर किए, नेट शॉर्ट अब 2.71 लाख रहा। जबकि एक्सपायरी से 2 दिन पहले US से मजबूत हैंडओवर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 23000-23100-23200 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला जबकि 22800 और फिर 22500 पर पुट राइटर्स का कब्जा रहा। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली और हर रैली में बिकवाली करें । 22800 बेस को लेकर भरोसा नहीं, देखना होगा कॉल राइटर्स का जोन कैसा कटता है। पहले रजिस्टेंस के नीचे शॉर्ट सौदों में पहले और दूसरे बेस का लक्ष्य रखें।

उन्होंने आगे कहा कि 23045 के ऊपर हल्की शॉर्ट कवरिंग संभव, 23133-23210 तक जा सकते हैं। किसी तरह 23210 के ऊपर टिके तो 20 DEMA और 23356 तक जा सकते हैं। (नोट: अभी IT के ब्रेकडाउन को देखते हुए बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी ज्यादा कमजोर दिखता है)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें