Nifty Strategy for Today: निफ्टी 24,476-24,528 को पार करने की करेगा कोशिश, बैंक निफ्टी में ये लेवल्स होंगे अहम

Nifty Strategy for Today: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स ने अच्छा किया, पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी ने अच्छा काम किया। जियोपॉलिटिकल रिस्क के चलते दिन के हाई पर सारे ट्रेड बंद किए। संस्थागत आंकड़े अच्छे, FIIs ने लॉन्ग में 458 कॉन्ट्रैक्ट जोड़े है।

अपडेटेड May 08, 2025 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि जैसे बोला था 20 DEMA/54000 पुट राइटर्स जोन से रिकवर हुए।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24476-24528 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24592-24628/24693 पर है। वहीं पहला बेस 24188 (10 DEMA)/24241-24289 पर है जबकि बड़ा बेस 23988/24038-24108 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स ने अच्छा किया, पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी ने अच्छा काम किया। जियोपॉलिटिकल रिस्क के चलते दिन के हाई पर सारे ट्रेड बंद किए। संस्थागत आंकड़े अच्छे, FIIs ने लॉन्ग में 458 कॉन्ट्रैक्ट जोड़े है। 24400-24500 जोन में भारी कॉल राइटिंग, 24300-24400 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि 10 DEMA/24200 पर अहम सपोर्ट, पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करें। सिर्फ ज्यादा रिस्क लेने वाले ट्रेडर्स ट्रेड लें, जियोपॉलिटिकल रिस्क पर काफी कुछ निर्भर है। पहला रजिस्टेंस मुश्किल भरा जोन है यहां मुनाफावसूली करें। पहले रजिस्टेंस के ऊपर दूसरे रजिस्टेंस का रास्ता खुलेगा। निफ्टी 24476-24528 को पार करने की कोशिश करेगा। इसके ऊपर 24592-24628-24693 का रास्ता खुलेगा। अलर्ट 24200 के नीचे फिसले तो खरीदारी से बचें, बड़े ट्रेड लेने से भी बचें।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 54887-55089 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55387-55575/55786 पर है। वहीं पहला बेस 54018-53767 पर है जबकि बड़ा बेस 53510-53367/53128 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि जैसे बोला था 20 DEMA/54000 पुट राइटर्स जोन से रिकवर हुए। 10 DEMA पर बंद हुए, ICICI बैंक/HDFC बैंक की तरफ से जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 54000 पुट में जोरदार राइटिंग, 54500 पुट में भी राइटर्स जुड़े। 2 स्थिति में खरीदारी करें, पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें।

उन्होंने आगे कहा कि 54700-54887 के ऊपर स्थिर हो तब भी खरीदारी का मौका होगा। राइटर्स को देखते हुए 55089 मुश्किल जोन लेकिन पार हुआ तो 55387-55575 का रास्ता खुलेगा। 54000 और पहले बेस के नीचे खरीदारी से बचें, पहले बेस के नीचे 53510-53367 तक फिसल सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।