Nifty Trend : बाजार के लिए टेक्निकल सेटअप शानदार, निफ्टी 24800 तक बढ़ने के लिए तैयार

Nifty Trend : इंडेक्स ने तीन सेशन में 830 अंक की बढ़त हासिल की और एक महीने के उच्चतम स्तर 23989 पर बंद हुआ। अब इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 24,250 के पास यानी 100-DMA पर है। निफ्टी ने कल 50-DMA के ऊपर क्लोजिंग दी और 23,989.15 के एक महीने के हाई पर पहुंचा। 24,250 पर रेजिस्टेंस है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 9:31 AM
Nifty Outlook : इस अच्छे टेक्निकल आउटलुक को बेहतर मैक्रो-इकोनॉमिक और मार्केट इंडिकेटर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट में उतार-चढ़ाव का अंदाजा लगाने वाला इंडेक्स,इंडिया VIX,6.9% गिरकर 13.36 पर आ गया है

Nifty Trend : तीन बार नाकाम कोशिशों के बाद (एक बार अप्रैल में और दो बार मई के बीच में) निफ्टी आखिरकार अपने 50-दिन के मूविंग एवरेज (DMA) के ऊपर बंद हुआ है। यह बाजार में नई मजबूती का संकेत है। बेंचमार्क इंडेक्स एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर 23,989.15 पर बंद हुआ। पिछले तीन सेशन में इसमें 830 अंक यानी 3.5 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को लेकर बढ़ती उम्मीदों की वजह से यह तेजी आई है।

इस ब्रेकआउट के बाद,अब मार्केट का फोकस 100-DMA पर है,जो अभी 24,250 के आस-पास है। एनालिस्ट इसे जारी अपट्रेंड के लिए अगला बड़ा रेजिस्टेंस मान रहे हैं। यह लेवल जनवरी से मार्च के बीच आई गिरावट के मिडपॉइंट से भी मेल खाता है,जिससे यह एक अहम रेजिस्टेंस जेन बन जाता है।

50dmapage


24,700-24,800 की रेंज तक की रैली मुमकिन

अगर निफ्टी 24,250 के ऊपर मजबूती दिखाता है ( चाहे वह एक मज़बूत बुलिश कैंडल से हो या गैप-अप ओपनिंग से) तो इससे 24,700-24,800 की रेंज तक रैली का रास्ता खुल सकता है। यह रेंज मार्केट की लंबी अवधि की दिशा तय करने के लिए बहुत अहम मानी जाती है।

'फॉलिंग वेज पैटर्न'एक्टिव, इस पर सबकी नजर

'द वेल्थ कंपनी'के मैनेजिंग पार्टनर और मार्केट्स स्ट्रैटेजी के हेड,अक्षय चिंचालकर के मुताबिक यह ब्रेकआउट दो अहम टेक्निकल बदलावों की वजह से पहले की कोशिशों से अलग है। 50-DMA ऊपर की ओर झुकने लगा है। यह बेहतर मोमेंटम का संकेत है। जबकि ब्रेकआउट के बाद'फॉलिंग वेज पैटर्न'एक्टिव हो गया है, जिस पर सबकी नजर थी।

'ब्रेकअवे गैप'बनने से तेजी का रुझान और मज़बूत हुआ है। अगली बड़ी रुकावट 26 मई के 24,090 के हाई पर है। अगर इंडेक्स लगातार इस स्तर के ऊपर बना रहता है,तो अप्रैल के आखिर से चल रहा'लोअर हाइज़'और 'लोअर लो'का क्रम टूट जाएगा। इससे तेजी के माहौल में और सुधार आएगा। जब तक इंडेक्स 23,645 के ऊपर बना हुआ है,तब तक इसके 24,250 तक पहुंचने की संभावना बनी रहेगी।

अच्छे टेक्निकल आउटलुक को बेहतर मैक्रो-इकोनॉमिक और मार्केट इंडिकेटर्स का सपोर्ट

इस अच्छे टेक्निकल आउटलुक को बेहतर मैक्रो-इकोनॉमिक और मार्केट इंडिकेटर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट में उतार-चढ़ाव का अंदाजा लगाने वाला इंडेक्स,इंडिया VIX,6.9% गिरकर 13.36 पर आ गया है। यह लगातार चौथा सेशन है जब इसमें गिरावट आई है। इसके साथ ही यह पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह वोलैटिलिटी इंडेक्स अब फरवरी के अपने 27.89 के पीक लेवल से 52% गिर चुका है।

 फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में आई तेज गिरावट से राहत 

मोतीलाल ओसवाल में डेरिवेटिव्स और टेक्निकल रिसर्च के हेड चंदन तापड़िया ने बताया कि 50-DMA के ऊपर बने रहने की पिछली नाकाम कोशिशों के दौरान उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा था। इस बार VIX में आई तेज गिरावट से इंडेक्स के मूविंग एवरेज के ऊपर बने रहने की संभावना बेहतर हुई है,हालांकि 11-12 की रेंज की ओर और गिरावट आने से बुल्स को ज्यादा राहत मिलेगी।

बैंक निफ्टी से भी सपोर्ट

इसके अलावा बैंक निफ्टी से भी अतिरिक्त सपोर्ट मिल रहा है,जो अपने 50-DMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी,जियोपॉलिटिकल चिंताओं में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपये में स्थिरता भी बाजार के भरोसे को मजबूत कर रही है।

नीचे की ओर इन लेवल्स पर रहे नजर

एनालिस्ट का मानना है कि नीचे की तरफ ट्रेडर्स के लिए 23,850 और 23,800 पर अहम सपोर्ट हैं। अगर 23,800 का लेवल टूटता है तो मौजूदा तेजी कमजोर पड़ सकती है। इसके बाद 23,700-23,650 के जोन में बड़ा सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल,ऊपर की तरफ तत्काल का टारगेट 24,200 और 24,450 के बीच है। हालांकि एनालिस्ट्स को बड़ी गिरावट के बजाय कंसोलिडेशन की उम्मीद है। लेकिन उनका मानना ​​है कि किसी भी गिरावट से खरीदारी के मौके मिल सकते हैं। हालांकि,निफ्टी के 23,000 के स्तर से लगभग 1,000 अंक ऊपर चढ़ने के बाद,निकट भविष्य में बढ़त की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है।

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।