Get App

26,100 के नीचे निफ्टी में बढ़ेगा दबाव, इंडेक्स के बजाए चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना होगा बेहतर

अनुज सिंघल का मानना है कि 2 दिनों से हमारा नजरिया है बैंक निफ्टी को लॉन्ग करें और निफ्टी पुट्स से पोजीशन हेज करें। ये स्ट्रैटेजी अब तक खूबसूरती से काम कर रही है। बैंक निफ्टी में रैली आई है और निफ्टी गिरा है। निफ्टी अगर 26,100 के नीचे सेटल हुआ तो कमजोरी बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:39 AM
26,100 के नीचे निफ्टी में बढ़ेगा दबाव, इंडेक्स के बजाए चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना होगा बेहतर
अनुज सिंघल ने कहा कल रिलांयस और एचडीएफसी बैंक इन 2 शेयरों ने निफ्टी पर 170 अंकों का दबाव डाला। सोमवार को भी दिन के हाई से इन 2 शेयरों ने ही दबाव बनाया था।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कल रिलांयस और एचडीएफसी बैंक इन 2 शेयरों ने निफ्टी पर 170 अंकों का दबाव डाला। सोमवार को भी दिन के हाई से इन 2 शेयरों ने ही दबाव बनाया था। हालांकि इनका मुकाबला अकेला ICICI बैंक कर रहा है, लेकिन FII डाटा में कहीं भी बड़ी बिकवाली का आंकड़ा नहीं है। कल भी FIIs की सिर्फ `108 Cr की बिकवाली है। अब FIIs के ग्रॉस वॉल्यूम करीब सामान्य हो गए हैं। अब FIIs के ग्रॉस वॉल्यूम करीब सामान्य हो गए हैं। निफ्टी ने 4 दिनों बाद lower low aur lower high बनाया। कल 26,210 पर ट्रेलिंग SL हिट हुआ है। बैंक निफ्टी में अब भी अपट्रेंड बरकरार है।

बाजार: आज के संकेत

टाइटन, लोढ़ा और जुबिलेंट फूडवर्क्स के Q3 अपडेट्स पर बाजार रिएक्ट करेगा। टाइटन के अपडेट्स मजबूत हैं, और लगातार दमदार ही बने हुए हैं। लोढ़ा के Q3 अपडेट्स भी शानदार हैं लेकिन रियल एस्टेट कमजोर सेक्टर है। जुबिलेंट फूडवर्क्स के Q3 अपडेट्स अनुमान से थोड़े फीके हैं। बाजार का टेक्सचर कल थोड़ा बिगड़ गया। कल निफ्टी ने सोमवार के निचले स्तर के नीचे सीधी शुरुआत की। रिकवरी हुई लेकिन वो फिर से फेल हो गई। पुट-कॉल रेश्यो 2 दिनों में 1.46 से 0.92 पर आ गया है। कल रात फिर सोने और चांदी में एक बड़ी रैली हुई। हालांकि क्रूड की कीमत में गिरावट आई है । क्रूड की कीमतें अगर $60 के नीचे गए तो हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। अगले हफ्ते से नतीजों का मौसम शुरू हो जाएगा। कल IT शेयरों में थोड़ी सी खरीदारी नजर आई है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत हैं बाजार के 2 सबसे बड़े शेयर, जब तक HDFC बैंक और RIL स्थिर नहीं होते, बड़ी रैली मुश्किल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें