निफ्टी 22989-23023 के ऊपर टिकने के बाद ही 23198 की ओर बढ़ेगा - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में लॉन्ग रहना चाहिए। इसमें पहले बेस के करीब गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। हालांकि निफ्टी 22989-23023 के ऊपर टिकने के बाद ही 23198 की ओर बढ़ेगा। निफ्टी 22989-23023 की रेंज में लॉन्ग सौदों में मुनाफा बुक करना चाहिए

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 8:38 AM
Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 49988-50140 सबसे बड़ा सप्लाई जोन है। नई तेजी के लिए 49988-50140 पार होना जरूरी है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22929-22989/23023 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 23089-23146/23198 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस 22681-22617 पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा बेस 22571-22541 के स्तर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि 22663 के ऊपर ब्रेकआउट से निफ्टी ने तकरीब 22910 तक का स्विंग दिया। कल पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन 22600-22500 का बेस कायम रहा। राजनीतिक मोर्चे पर थोड़ी राहत देखने को मिली। लेकिन FIIs की बिकवाली बरकरार है।

वीरेंद्र ने कहा कि 23000 पर अभी सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली। 22900 और 22800 पर भी कॉल राइटिंग नजर आई। इंडेक्स में 22800 और फिर 22600-22500 पर पुट राइटिंग देखने को मिली। निफ्टी IT ने निफ्टी को फायदा पहुंचाया। इंडेक्स में लॉन्ग रहना चाहिए और पहले बेस के करीब गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 23023 से 22541 के बीच कंसोलिडेशन में रिस्क-रिवॉर्ड का ध्यान रखना चाहिए। निफ्टी 22989-23023 के ऊपर टिकने के बाद ही 23198 की ओर बढ़ेगा। निफ्टी 22989-23023 की रेंज में लॉन्ग सौदों में मुनाफा बुक करना चाहिए।


Global market : गिफ्ट निफ्टी की चाल में सुस्ती, एशियाई बाजार मिलेजुले, कल सपाट बंद हुए थे अमेरिकी बाजार

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स में रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49517-49677 पर नजर आया। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49878-49988/50140 के लेवल पर दिखाई दिया। इसमें पहला बेस 49050-48871(10DEMA) के स्तर पर दिखाई दिया। जबकि बड़ा बेस

48758/48660(20DEMA) पर नजर आया।

बैंक निफ्टी ने भी कल अच्छा स्विंग दिया। बैंक निफ्टी 10DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इंडेक्स में 50000-49500 जोन में कॉल राइटर्स हावी नजर आये। इसमें 49500-49000 जोन में पुट राइटर्स हावी हैं। किसी निर्णायक चाल से पहले कंसोलिडेशन संभव है।

वीरेंद्र ने कहा बैंक निफ्टी में पहले बेस के 80/100 प्वाइंट ऊपर लॉन्ग ट्रेड बेहतर रहेगा। इसमें 49677-49878 अहम सप्लाई जोन दिख रहा है।, यहां मुनाफा बुक करें। इंडेक्स में 49988-50140 सबसे बड़ा सप्लाई जोन है। नई तेजी के लिए 49988-50140 पार होना जरूरी है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।