Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22929-22989/23023 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 23089-23146/23198 के लेवल पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस 22681-22617 पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा बेस 22571-22541 के स्तर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि 22663 के ऊपर ब्रेकआउट से निफ्टी ने तकरीब 22910 तक का स्विंग दिया। कल पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन 22600-22500 का बेस कायम रहा। राजनीतिक मोर्चे पर थोड़ी राहत देखने को मिली। लेकिन FIIs की बिकवाली बरकरार है।
