Nikkei at 700000: जापान के बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 225 ने पहली बार आज मंगलवार को 70,000 का लेवल पार किया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े शेयरों में तेजी और जापान की इकॉनमी को लेकर निवेशकों के बढ़ते भरोसे के दम पर निक्केई 225 ने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले 23 अप्रैल को निक्केई 225 ने पहली बार 60 हजार का लेवल पार किया था और अब दो महीने से भी कम समय में इसने 10 हजार प्वाइंट्स का सफर और तय कर लिया। इंट्रा-डे में आज यह 70,020.68 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।
