Stock Market News: कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India), वेदांता (Vedanta), इंडिया ग्लाइकाल्स (India Glycols) और पीएफसी (PFC) समेत नौ स्टॉक्स के लिए यह कारोबारी हफ्ता काफी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शेयरों के खास ऐलानों जैसे कि डिविडेंड, बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू की इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा डिविडेंड के रूप में कंपनियों को बांटती है तो राइट्स इश्यू के जरिए सस्ते में शेयर खरीदने का मौका देती है तो बोनस इश्यू के जरिए एक्स्ट्रा शेयर तोहफे में देती है। वहीं स्टॉक स्प्लिट की बात करें तो इसमें निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या स्प्लिट रेश्यो के हिसाब से बढ़ती है लेकिन पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू वही रहती है क्योंकि भाव भी उसी हिसाब से एडजस्ट हो जाता है लेकिन फेस वैल्यू कम होती है। साथ ही बोनस इश्यू में भी पोर्टफोलियो वैल्यू वही रहता है लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ जाती है।
कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) ने हर शेयर पर ₹5.25 के डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट आज सोमवार 23 मार्च को ही है यानी कि अब आज इसके शेयर खरीदने पर यह डिविडेंड नहीं मिलेगा। इसके अलावा आज इंडिया ग्लाइकाल्स (India Glycols) के ₹7.5 और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation-PFC) के ₹3.25 के डिविडेंड के भी आज रिकॉर्ड डेट है।
Kilitch Drugs ने अपने शेयरहोल्डर्स को हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर यानी 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 मार्च फिक्स की गई है।
दिग्गज रिटेलर वी2 रिटेल (V2 Retail) ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है यानी कि ₹10 की फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹1 की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूटेगा। इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट बुधवार 25 मार्च फिक्स की गई है।
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) हर शेयर पर ₹1.75 और समवर्धन मदरसन (Samvardhana Motherson) ₹0.35 का अंतरिम डिविडेंड बांट रही है। साथ ही दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) के बोर्ड की आज बैठक में अंतरिम डिविडेंड को लेकर फैसला होगा। इन सबकी रिकॉर्ड डेट गुरुवार 27 मार्च है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।