Get App

Castrol समेत ये 9 स्टॉक्स, डिविडेंड से बोनस तक के फायदों से चूकने से पहले चेक करें लिस्ट, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Stock Market News: कंपनियां समय-समय पर अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड, बोनस और राइट्स इश्यू के जरिए सस्ते में शेयरों की खरीदारी जैसे ऐलान करती है। हालांकि इनका फायदा तभी मिलता है, जब इन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले होल्ड रखा जाए। यहां ऐसे ही 9 स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है, जिनके लिए खास ऐलानों की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 10:59 AM
Castrol समेत ये 9 स्टॉक्स, डिविडेंड से बोनस तक के फायदों से चूकने से पहले चेक करें लिस्ट, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट
कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा डिविडेंड के रूप में कंपनियों को बांटती है तो राइट्स इश्यू के जरिए सस्ते में शेयर खरीदने का मौका देती है तो बोनस इश्यू के जरिए एक्स्ट्रा शेयर तोहफे में देती है।

Stock Market News: कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India), वेदांता (Vedanta), इंडिया ग्लाइकाल्स (India Glycols) और पीएफसी (PFC) समेत नौ स्टॉक्स के लिए यह कारोबारी हफ्ता काफी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शेयरों के खास ऐलानों जैसे कि डिविडेंड, बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू की इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा डिविडेंड के रूप में कंपनियों को बांटती है तो राइट्स इश्यू के जरिए सस्ते में शेयर खरीदने का मौका देती है तो बोनस इश्यू के जरिए एक्स्ट्रा शेयर तोहफे में देती है। वहीं स्टॉक स्प्लिट की बात करें तो इसमें निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या स्प्लिट रेश्यो के हिसाब से बढ़ती है लेकिन पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू वही रहती है क्योंकि भाव भी उसी हिसाब से एडजस्ट हो जाता है लेकिन फेस वैल्यू कम होती है। साथ ही बोनस इश्यू में भी पोर्टफोलियो वैल्यू वही रहता है लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ जाती है।

23 मार्च

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) ने हर शेयर पर ₹5.25 के डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट आज सोमवार 23 मार्च को ही है यानी कि अब आज इसके शेयर खरीदने पर यह डिविडेंड नहीं मिलेगा। इसके अलावा आज इंडिया ग्लाइकाल्स (India Glycols) के ₹7.5 और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation-PFC) के ₹3.25 के डिविडेंड के भी आज रिकॉर्ड डेट है।

सिर्फ यही नहीं, आज टीआईएल (TIL) के ₹300 करोड़ के राइट्स इश्यू भी आज रिकॉर्ड डेट है। इस राइट्स इश्यू के लिए रेश्यो 11:64 फिक्स किया गया है यानी कि 64 फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों की होल्डिंग पर 11 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे। इसका इश्यू प्राइस प्रति शेयर ₹165 फिक्स किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें