नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) के शेयरों में आज 3.45 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 115.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFS) को अभी इस शेयर में और बढ़त की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस में बदलाव किया है और इसे 134 रुपये से बढ़ाकर 138 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि चीन का फिर से खुलना एनएमडीसी के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर लौह अयस्क की मांग बढ़ेगी।
