ग्लोबल मार्केट से साफ संकेत नहीं, एशिया और गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती, US FUTURES भी फ्लैट

GIFT NIFTY मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 33,451.83 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी गिरकर 17,233.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल मार्केट से साफ संकेत नहीं हैं। एशिया और गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट से साफ संकेत नहीं हैं। एशिया और गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती देखने को मिल रही है। US FUTURES भी फ्लैट नजर आ रहा है। हालांकि US मार्केट कल मजबूत बंद हुए थे। Thanksgiving Day पर अमेरिकी तो WORKER'S DAY के मौके पर जापान के बाजार आज बंद रहेंगे । अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को डाओ 185 प्वाइंट की बढ़त के साथ बंद हुए। S&P500 इंडेक्स में 18 और नैस्डेक में 66 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। थैंक्सगिविंग डे के अवसर पर आज US मार्केट बंद हुआ। 10 साल का US बॉन्ड यील्ड 2 महीने के निचले स्तर 4.4% पर पहुंचा है।

US अर्थव्यवस्था में नरमी

बेरोजगारी दर, ड्यूरेबल गुड्स और कंज्यूमर सेंटिमेंट संकेत दे रहे हैं। मंदी की आशंका नहीं है। 18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में 24,000 गिरकर 209,000 पर पहुंचा है। 225,000 अनुमान के मुकाबले 209,000 पर पहुंचा।


सुस्त पड़ा कच्चा तेल

ब्रेंट क्रूड इंट्राडे में 5% फिसला है। OPEC+ देशों की बैठक आगे बढ़ने से भाव गिरे है। 26 नवंबर के बदले अब 30 नवंबर को बैठक होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 33,451.83 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी गिरकर 17,233.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 17,701.27 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3,047.38 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।