Get App

बाजार में आगे एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं, आईटी सेक्टर आगे करेंगे आउटपरफॉर्म- कुंज बंसल

कुंज बंसल ने आगे कहा कि शॉर्ट से मीडियम टर्म में आईटी सेक्टर निवेश के लिहाज से बेहतर नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि मिडकैप IT का वैल्युएशन आकर्षक लग रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 1:45 PM
बाजार में आगे एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं,  आईटी सेक्टर आगे करेंगे आउटपरफॉर्म- कुंज बंसल
आईटी शेयरों पर बात करते हुए कुंज बंसल ने कहा कि आईटी सेक्टर पर पॉजिटीव नजरिया बना हुआ है।

National Institute Of Securities के कुंज बंसल ( Kunj Bansal) ने सीएनबीसी-आवाज के साथ बाजार के आगे की दशा-दिशा और अपनी निवेश रणनीति पर एक लंबी बातचीत की। यहां हम आपको इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं। बाजार पर अपनी राय देते हुए कुंज बंसल ने कहा बाजार में सेंसेक्स -निफ्टी में तेजी आई है लेकिन ब्रॉडर बेस सपोर्ट बाजार में साफ तौर से नहीं देखा गया है। साफ शब्दों में कहें तो मिडकैप और स्मॉलकैप बाजार की रैली से बाहर नजर आए है। ग्लोबल और घरेलू मार्केट मोमेंट में फर्क रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नवंबर सीरीज में 3 फीसदी की रिटर्न दिया है जबकि ग्लोबल बाजार ने भारतीय बाजारों की तुलना में कम मजबूती दिखाई है।

एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं

कुंज बंसल ने कहा कि बाजार की रिकॉर्ड रैली में कुछ ही पॉकेट ने हिस्सा लिया है । जैसे बैंकिंग शेयरों, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस सेक्टर्स ने बाजार की बढ़त में हिस्सा लिया। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर बाजार की रैली से नदारद रहा। शॉर्ट टर्म में एफआईआई की तरफ से बाजार में भारी लिक्विडिटी ने बाजार को मजबूती देने का काम किया है। लेकिन बाजार में आगे एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं है।

आईटी सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें