Buzzing Stocks:आज के कारोबार में एलएंडटी टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। एनएसई पर ये शेयर 50.25 रुपए यानी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3698.40 के स्तर पर बंद हुआ है। जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की तरफ से एलएंडटी टेक की कवरेज 'reduce'के साथ शुरू करने और इसका टारगेट घटाने के साथ ही इंट्राडे में आज इस शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। नोमुरा ने इस स्टॉक के टारगेट को घटा कर 3050 रुपए कर दिया है जो वर्तमान स्तर से 20 फीसदी नीचे है।
आज कैसी रही एलएंडटी टेक की चाल
आज का इस शेयर का इंट्राडे हाई 3,720.00 रुपए का और इंट्राडे लो 3662.00 रुपए का है। वहीं, स्टॉक का 52 वीक हाई 5295.00 रुपए का और 52 वीक लो 2924.20 रुपए का है। आज स्टॉक का वॉल्यूम 261102 शेयरों का रहा। कंपनी का मार्केट कैप 39055 करोड़ रुपए है। आय ये शेयर 3,701 रुपए पर खुला था। जबकि कल के कारोबार में ये 3748.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
नोमुरा की राय
नोमुरा का मानना है कि वित्तवर्ष 2022-25 के बीच एलएंडटी टेक की डॉलर रेवेन्यू में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, इसके मार्जिन में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते इस अवधि में कंपनी की ईपीएस (प्रति शेयर अर्निंग) में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिलेगी।
नोमुरा का कहना है कि L&T टेक इस समय वित्त वर्ष 2025 के अनुमानित EPS के 26.4 गुना पर ट्रेड कर रहा है। मोमुरा के मुताबिक, ऐसे में इस समय इस शेयर का वैल्यूएशन महंगा दिख रहा है।
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में इसमें 0.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में ये शेयर 7.49 फीसदी भागा है। पिछले तीन महीने में इसमें 13.74 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक ये शेयर 0.40 फीसदी भागा है। वहीं, एक साल में ये शेयर 18.52 फीसदी टूटा है। वहीं, पीछले 3 साल में इस शेयर में 123.10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।