Get App

नोमुरा ने 'reduce' रेटिंग के साथ शुरू की L&T Tech टेक पर कवरेज, टारगेट भी घटाया

Buzzing Stocks:जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की तरफ से एलएंडटी टेक की कवरेज 'reduce'के साथ शुरू करने और इसका टारगेट घटाने के साथ ही इंट्राडे में आज इस शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। नोमुरा ने इस स्टॉक के टारगेट को घटा कर 3050 रुपए कर दिया है जो वर्तमान स्तर से 20 फीसदी नीचे है। आज का इस शेयर का इंट्राडे हाई 3,720.00 रुपए का और इंट्राडे लो 3662.00 रुपए का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 6:28 PM
नोमुरा ने 'reduce' रेटिंग के साथ शुरू की L&T Tech टेक पर कवरेज, टारगेट भी घटाया
Buzzing Stocks:नोमुरा ने  एलएंडटी टेक के टारगेट को घटा कर 3050 रुपए कर दिया है जो वर्तमान स्तर से  20 फीसदी नीचे है

Buzzing Stocks:आज के कारोबार में एलएंडटी टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। एनएसई पर ये शेयर 50.25 रुपए यानी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3698.40 के स्तर पर बंद हुआ है। जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की तरफ से एलएंडटी टेक की कवरेज 'reduce'के साथ शुरू करने और इसका टारगेट घटाने के साथ ही इंट्राडे में आज इस शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। नोमुरा ने इस स्टॉक के टारगेट को घटा कर 3050 रुपए कर दिया है जो वर्तमान स्तर से 20 फीसदी नीचे है।

आज कैसी रही एलएंडटी टेक की चाल

आज का इस शेयर का इंट्राडे हाई 3,720.00 रुपए का और इंट्राडे लो 3662.00 रुपए का है। वहीं, स्टॉक का 52 वीक हाई 5295.00 रुपए का और 52 वीक लो 2924.20 रुपए का है। आज स्टॉक का वॉल्यूम 261102 शेयरों का रहा। कंपनी का मार्केट कैप 39055 करोड़ रुपए है। आय ये शेयर 3,701 रुपए पर खुला था। जबकि कल के कारोबार में ये 3748.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें