Nooresh Merani Top Picks : इस बाउंस बैक में निफ्टी के लिए 23800 के आसपास रेजिस्टेंस, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Nooresh Merani Top Picks : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए www.nooreshtech.co.in के रिसर्च एनालिस्ट नूरेश मेरानी ने कहा कि इस बाउंस बैक में निफ्टी के लिए 23800 के आसपास एक रेजिस्टेंस होगा। वहीं, निफ्टी के लिए 23400-23500 के जोन में सपोर्ट होगा। बैंक निफ्टी में भी एक बाउंस बैक होना चाहिए

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
नूरेश मेरानी ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ के नजरिए देखें तो प्राइवेट बैंक स्पेस में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अच्छे लग रहे हैं। एचडीएफसी और कोटक बैंक शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही नजरिए से तुलनात्मक रूप से कमजोर दिख रहे हैं। इनके मोमेंटम भी कमजोर है

Nooresh Merani Top Picks : बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी। ये कमजोरी कायम है। हालांकि निचले स्तरों से थोड़ी सी रिकवरी दिखाने की भी कोशिश हुई है। 12.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 897.66 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 76,652.59 पर और निफ्टी 258.15 अंक या 1.07 प्रतिशत गिरकर 23,792.45 पर दिख रहा है। लगभग 1649 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। 2195 शेयरों में गिरावट आई है और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए www.nooreshtech.co.in के रिसर्च एनालिस्ट नूरेश मेरानी ने कहा कि इस बाउंस बैक में निफ्टी के लिए 23800 के आसपास एक रेजिस्टेंस होगा। वहीं, निफ्टी के लिए 23400-23500 के जोन में सपोर्ट होगा। गैप अप हुआ तो गैप अप फिल नहीं होना चाहिए। इसी तरह बैंक निफ्टी में भी एक बाउंस बैक होना चाहिए। लेकिन यहां पर कुछ दिनों तक रेंज बाउंड कारोबार के ही उम्मीद है। किसी नए इवेंट का बाद ही इसमें बड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।


नूरेश मेरानी की टॉप पिक्स

नूरेश मेरानी की पहली पसंद है सोना बीएलडब्ल्यू। इस स्टॉक ने काफी रेलेटिव स्ट्रेंथ दिखाई है। यह 3-6 महीने के हाई भी पार कर रहा है। पूरा ऑटो एंसिलरी सेक्टर ही रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखा रहा है। इस स्टॉक में 540 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट टर्म में 580-600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

BHEL में भी नूरेश मेरानी की खरीदारी के सलाह है। इस स्टॉक में पिछले 2-3 दिनों में अच्छा मोमेंटम और मजबूत रिलेटिव स्ट्रेंथ देखने को मिला है। इस स्टॉक में भी 300 रुपए की तरफ तेजी जारी रह सकती है। इस ट्रेड के लिए 280 रुपए पर स्टॉप लॉस रखें।

बैंक शेयरों पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने आगे कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ के नजरिए देखिए तो प्राइवेट बैंक स्पेस में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अच्छे लग रहे हैं। एचडीएफसी और कोटक बैंक शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही नजरिए से तुलनात्मक रूप से कमजोर दिख रहे हैं। इनके मोमेंटम भी कमजोर है। एक्सिस बैंक में खरीदारी की सलाह होगी। इसके अलावा कुछ छोटे प्राइवेट बैंक भी अच्छे लग रहे हैं। आरबीएल बैंक और फेडरल बैंक में अच्छी स्ट्रेंथ दिख रही है। इनमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए।

ब्लू स्टॉर और वोल्टॉस पर अपनी राय देते हुए कहा की इन शेयरों में हीट वेव की खबर के चलते तेजी आई है। कुल मिलाकर देखें तो इनमें स्ट्रेंथ नहीं है। ऐसे में इन दोनों शेयरों को लेकर सतर्क रहने की सलाह है।

 

Delhi New EV Policy : दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी ने भरा जोश, 3-4% भागे, ओलेक्ट्रा ग्रीन और JBM ऑटो के शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।