Get App

Novartis India के शेयर 20% उछले, लगा अपर सर्किट, प्रमोटर ने 71% हिस्सेदारी बेचने का किया ऐलान

Novartis India Shares: नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 20 फरवरी को जोरदार तेजी के साथ खुले। कंपनी के प्रमोटर नोवार्टिस एजी ने अपनी 70.68% हिस्सेदारी को क्रिसकैपिटल के अगुआई वाले कंसोर्टियम को बेचने का समझौता किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत तक उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 10:11 AM
Novartis India के शेयर 20% उछले, लगा अपर सर्किट, प्रमोटर ने 71% हिस्सेदारी बेचने का किया ऐलान
Novartis India Shares: साल 2026 में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 28 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है

Novartis India Shares: नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 20 फरवरी को जोरदार तेजी के साथ खुले। कंपनी के प्रमोटर नोवार्टिस एजी ने अपनी 70.68% हिस्सेदारी को क्रिसकैपिटल के अगुआई वाले कंसोर्टियम को बेचने का समझौता किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत तक उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए।

1.74 करोड़ शेयरों की बिक्री

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि नोवार्टिस AG ने वेवराइज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, क्रिसकैपिटल फंड X और टू इनफिनिटी पार्टनर्स के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत कंपनी के 1.74 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, जो कंपनी की कुल इक्विटी हिस्सेदारी का करीब 70.68% है।

इस सौदे के पूरा होने के बाद नोवार्टिस AG कंपनी के प्रमोटर नहीं रहेंगे। नए खरीदार कंपनी का नियंत्रण संभालेंगे और उन्हें नए प्रमोटर के रूप में क्लासिफाई किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें