IT शेयरों में अब हर गिरावट में करें खरीदारी, छोटी अवधि में HDFC बैंक बनाएगा लीडरशिप पोजीशन- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के 20 और 50 DEMA दोनों 18,100 के पास है लिहाजा निफ्टी में पहला ट्रेड बिकवाली का होगा। निफ्टी में बिकवाली के लिए 18,125-18,150 का स्तर सही है इसके लिए 18,184 का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं शॉर्ट सौदों में 18,000-18,050 पर मुनाफावसूली करें

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 9:55 AM
- अनुज सिंघल ने कहा कि गैप अप के बाद मुनाफावसूली का रिस्क बढ़ा है।

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस हफ्ते 1 दिन की छुट्टी है और मंथली एक्सपायरी भी है। यह हफ्ता बजट से पहले का आखिरी हफ्ता भी है। ज्यादातर नतीजे काफी मजबूत रहे है। गूगल की अगुवाई में अमेरिकी बाजार चले है। वहीं कैश में FIIs की तरफ से भारी बिकवाली जारी है। हालांकि बड़े गैप अप के बाद खरीदारी समझदारी नहीं है । देखना होगा गैप अप के बाद RIL और ICICI बैंक क्या करते हैं।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

गूगल की छंटनी की खबर से नैस्डेक में तेजी आई है। बाजार का अनुमान है कि बिना मंदी के US में दरें शिखर पर होंगी। IT शेयरों में अब हर गिरावट में खरीदारी करें। 200 DMA 29,114 के ऊपर IT इंडेक्स बुल मार्केट में नजर आ रहा है। पैसा बैंकों से निकलकर IT में जाता रहेगा।


Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में कमाई के लिए इन लेवल्स का रखें ध्यान

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के 20 और 50 DEMA दोनों 18,100 के पास है लिहाजा निफ्टी में पहला ट्रेड बिकवाली का होगा। निफ्टी में बिकवाली के लिए 18,125-18,150 का स्तर सही है इसके लिए 18,184 का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं शॉर्ट सौदों में 18,000-18,050 पर मुनाफावसूली करें। 17,975-18,025 निफ्टी में 17,950 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि गैप अप के बाद मुनाफावसूली का रिस्क बढ़ा है। ICICI, कोटक के नतीजे अच्छे लेकिन बड़ी तेजी मुश्किल जरुर है। नतीजों के डर से ICICI , कोटक में गिरावट नहीं हुई है । छोटी अवधि में HDFC बैंक लीडरशिप पोजीशन में है। बैंक निफ्टी में 42,500, 42,600 और 42,700 कॉल राइट्स नजर आ रहे है जबकि 42,500, 42,400 और 42,000 पर पुट नजर आ रहा है। ऐसे में बैंक निफ्टी में 42,650-42,750 के स्तर पर 42,835 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की जा सकती है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।